विद्यासागर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह, राष्ट्र निर्माण पर विशेष संगोष्ठी

विद्यासागर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल दिवस 2026 के अवसर पर स्फियर जुबली गेट का उद्घाटन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि तथा ‘आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Jun 23, 2026 - 21:03
 0
विद्यासागर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह, राष्ट्र निर्माण पर विशेष संगोष्ठी
राष्ट्र निर्माण पर विशेष संगोष्ठी

मिदनापुर, 23 जून। विद्यासागर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल दिवस, 2026’ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं वैचारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित स्फियर जुबली गेटके उद्घाटन के साथ हुई।

नवनिर्मित दूसरे प्रवेश द्वार का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने संयुक्त सचिव, सारस्वत गौरीय संघ, श्रीधाम मायापुर के श्री जगत अर्तिहा दास प्रभु तथा रामकृष्ण मठ एवं मिशन, मिदनापुर के सचिव स्वामी प्रार्थनानंद महाराज की उपस्थिति में किया।

इसके पश्चात बी. एन. शासमल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माणविषय पर आयोजित सेमिनार में श्री जगत अर्तिहा दास प्रभु एवं स्वामी प्रार्थनानंद महाराज ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आध्यात्मिक मूल्यों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं को नैतिकता, सेवा और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. परेश चंद्र जाना, कला एवं वाणिज्य संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. अरिंदम गुप्ता, कुलसचिव डॉ. जयंत किशोर नंदी, प्रो. केशव चंद्र मंडल, प्रो. तपन कुमार दे, प्रो. मनोनांजलि बंद्योपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय परिवार की व्यापक सहभागिता से यह आयोजन ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र चेतना के समन्वय का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I