अहमदाबाद प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, 200 से अधिक यात्रियों की गई जान

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान में टेकऑफ के तुरंत बाद भीषण विमान दुर्घटना हुई। इस हादसे में 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की है।

Jun 12, 2025 - 21:05
Jun 13, 2025 - 12:59
 0
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, 200 से अधिक यात्रियों की गई जान
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान दुर्घटना का हादसा हुआ है। एयर इंडिया का विमान, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे। विमान क्रैश होते ही आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुँचा है।

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। उनकी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। इस हादसे में अब तक 204 से 240 लोगों की मौत की खबर है और 41 से अधिक घायलों का इलाज जारी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक दो यात्री जिंदा बचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात पहुँच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद एयरफोर्स, आर्मी और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I