Air India हादसा: उड़ान से पहले डॉक्टर परिवार की अंतिम सेल्फी, लंदन बसने से पहले ही जिंदगी थम गई

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 265 लोगों की जान चली गई। हादसे में बांसवाड़ा की डॉक्टर कोनी व्यास, उनके पति डॉ. प्रतीक जोशी और तीन छोटे बच्चों की भी मौत हो गई। यह परिवार लंदन में एक नई ज़िंदगी शुरू करने जा रहा था और फ्लाइट से ठीक पहले उन्होंने मुस्कुराते हुए एक सेल्फी ली थी, जो अब उनकी आखिरी याद बन गई।

Jun 13, 2025 - 10:27
Jun 13, 2025 - 12:10
 0
Air India हादसा: उड़ान से पहले डॉक्टर परिवार की अंतिम सेल्फी, लंदन बसने से पहले ही जिंदगी थम गई
डॉक्टर कपल की बच्चों के साथ आखिरी सेल्फी, फोटो सोर्से : एक्सप्रेस

अहमदाबाद | 13 जून 2025: गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट (AI171) अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 265 लोगों की मृत्यु हो गई।

विमान में दो पायलट, 10 चालक दल सदस्य और 242 यात्री सवार थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जैसे आधुनिक विमान के इस भीषण हादसे में केवल एक व्यक्ति जीवित बचा, जबकि अन्य की शिनाख्त करना शवों के जल जाने के कारण बेहद कठिन हो गया है।

डॉ. कोनी व्यास का परिवार:

राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी डॉ. कोनी व्यास एक पैथोलॉजिस्ट थीं जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था।

उनके पति डॉ. प्रतीक जोशी लंदन में रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर कार्यरत थे।

उनके साथ तीन छोटे बच्चे भी थे - 5 वर्षीय जुड़वां प्रद्युत और नकुल तथा 8 वर्षीय बेटी मिराया।

यह परिवार लंदन में बसने और एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए जा रहा था।

हादसे से कुछ ही मिनट पहले, इस परिवार ने एक आखिरी सेल्फी ली थी जिसमें मुस्कुराहटें थीं, परंतु किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये अंतिम मुस्कानें होंगी।

परिवार का सामाजिक परिचय:

प्रतीक जोशी के पिता बांसवाड़ा में एक प्रसिद्ध सोनोग्राफी सेंटर चलाते हैं, और उनकी बहन इंजीनियर हैं।

कोनी के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं।

हादसे से पहले परिवार को विदा करने एयरपोर्ट तक कई रिश्तेदार भी पहुँचे थे। अब वही शवों की पहचान में जुटे हैं।

अन्य जानकारी:

मृतकों में एमबीबीएस के चार छात्र और एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल हैं।

विमान में राजस्थान के कुल 11 यात्री सवार थे।

फ्लाइट टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही तेजी से नीचे गिरते हुए विमान ने मेडिकल कॉलेज के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I