हजारीबाग में सवर्ण महासभा न्यास द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन | 23 Nov 2025

दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास द्वारा बीएसएनएल कार्यालय हजारीबाग में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन। महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी, 36वीं बार रक्तदान कर बने मिसाल।

Nov 23, 2025 - 17:28
Nov 23, 2025 - 17:36
 0
हजारीबाग में सवर्ण महासभा न्यास द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन | 23 Nov 2025
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह

हजारीबाग, 23 नवंबर 2025 (रविवार)। दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास के तत्वावधान में आज प्रातः 10 बजे बीएसएनएल कार्यालय, हजारीबाग में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  चंद्रदेव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अनूप सिंहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अर्जुन सिंह, एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष नाथू प्रसाद सिंह के निर्देशन में किया गया। इस शिविर को वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

शिविर का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, बीएसएनएल के एजीएम रमेश चंद्रा, एवं आ.भा.का.मा. प्रमंडल अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसके बाद ब्लड मैन  निर्मल जैन ने रक्तदान के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।

शिविर का पहला रक्तदान अर्चना सिंहा द्वारा किया गया। उनके पश्चात एजीएम बीएसएनएल रमेश चंद्रा तथा उनकी पत्नी सुनीता चंद्रा ने भी रक्तदान किया। इसी क्रम में संदीप सिंहा, मोहम्मद रिजवान खालिद ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रूपेश बिहारी लाला का जो कि 36वीं बार रक्तदान कर रहे थे।

पूरे कार्यक्रम की निगरानी मुख्य सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं उनकी टीम ने संभाली। शादी के मौसम के कारण कई इच्छुक लोग उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने अगले शिविर में शामिल होने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर राष्ट्रीय कमेटी द्वारा स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई। वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन एवं इसके अध्यक्ष  निर्मल जैन को राष्ट्रीय कमेटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया। शिविर के उपरांत सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सफल आयोजन के लिए दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास को भी विशेष प्रमाण पत्र दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने आयोजनकर्ता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष  रूपेश बिहारी लाला, हजारीबाग महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिंहा, मती रश्मि लाला सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी दिसंबर में होने वाले सामूहिक वन भोज के सफल आयोजन की जिम्मेदारी भी इन्हीं को सौंपी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष रूप से जीत नाथ कुमार सिंह (राष्ट्रीय सचिव), सुधीर कुमार चौधरी, संजय सिंहा (नगर उपाध्यक्ष), करिश्मा कुमारी, संदीप सिंहा, सार्थक सिंहा एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य