युवा संसद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

संसदीय कार्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बोरो-9 स्तर पर आयोजित युवा संसद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मो. खतीब ने निबंध लेखन में द्वितीय, रितिक पटेल ने आशु भाषण में तृतीय तथा जफर इमाम और मो. अरश्लान ने प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Sep 18, 2026 - 19:59
 0
युवा संसद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिताओं में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ के छात्र

बोरो स्तर युवा संसद प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोलकाता, 17 सितंबर 2026: संसदीय कार्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित बोरो स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। बोरो-9 स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, आशु भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया, जबकि युवा संसद प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

मित्रा इंस्टीट्यूशन (शाखा) में आयोजित बोरो स्तर की प्रतियोगिताओं में युवा संसद, प्रश्नोत्तरी, आशु भाषण और निबंध लेखन सहित विभिन्न स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल के मो. खतीब (कक्षा 9) ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिक पटेल (कक्षा 10) ने आशु भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के जफर इमाम और मो. अरश्लान (दोनों कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

युवा संसद प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और समसामयिक विषयों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं की तैयारी में विद्यालय के शिक्षकों नितेश्वर चौधरी, शाश्वती मुखर्जी और विनोद यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चक्र-10 की सब-इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल पायल भट्टाचार्य उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I