उन्नत भारत अभियान: विद्यासागर विश्वविद्यालय में महिलाओं का प्रशिक्षण

मिदनापुर में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने उन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए तीन दिवसीय ट्रेलरिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

Jun 30, 2026 - 17:59
 0
उन्नत भारत अभियान: विद्यासागर विश्वविद्यालय में महिलाओं का प्रशिक्षण
विद्यासागर विश्वविद्यालय में महिलाओं का प्रशिक्षण

मिदनापुर, 30 जून। विद्यासागर विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ट्रेलरिंग (सिलाई) प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को सिस्टर निवेदिता सभागार में समापन हो गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने किया था। समापन समारोह में आईक्यूएसी (IQAC) के निदेशक प्रो. मधुमंगल पाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को दैनिक जीवन के साथ-साथ सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्नत भारत अभियान की समन्वयक प्रो. नीलांजना दास ने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे अपने कौशल को स्वरोजगार में बदल सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक रहा है और भविष्य में विश्वविद्यालय की ओर से तीन माह का विस्तृत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है।

सह-समन्वयक प्रो. सोमा दास ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए विश्वविद्यालय से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

कार्यशाला में श्री सुरेन्द्र सिंह एवं सुश्री सुपर्णा मल्लिक ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुषमा कुमारी, अद्रीप गोस्वामी, रिया श्रीवास्तव, शबाना खातून तथा उषा कुमारी दूबे सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन समारोह में प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. तिप्ती साहा, प्रो. निवेदिता साहू तथा डॉ. संजय जायसवाल सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I