बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव CM शुवेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े ऐलान, आयुष्मान भारत लागू, नए आपराधिक कानून अपनाए गए
बंगाल CM शुवेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक: आयुष्मान भारत आज से लागू, नए आपराधिक कानून, 5 साल आयु छूट और कई बड़े फैसले। पूरी खबर पढ़ें।
कोलकाता, 11 मई 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के गठन के महज दो दिन बाद मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को नबन्ना में कैबिनेट की पहली बैठक की। इस बैठक में शासन को केंद्र की नीतियों से जोड़ने और पिछले शासनकाल की कमियों को दूर करने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM शुवेंदु अधिकारी ने छह प्रमुख फैसलों की घोषणा की।
मुख्य ऐलान
v आयुष्मान भारत योजना की तुरंत शुरूआत बंगाल अब केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल हो गया है। CM ने कहा कि आज से ही योजना लागू हो जाएगी और राज्य स्वास्थ्य विभाग केंद्र के साथ समन्वय करेगा।
v केंद्र की योजनाओं को लागू करना PM जन आरोग्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, PM फसल बीमा योजना, PM विश्वकर्मा योजना और PM उज्ज्वला योजना समेत कई फ्लैगशिप स्कीम्स को राज्य में पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। अधिकारी ने इसे ‘डबल इंजन विकास’ का हिस्सा बताया।
v BSF को सीमा बाड़ के लिए जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा बाड़ और प्रबंधन के लिए जरूरी जमीन 45 दिनों के अंदर ट्रांसफर कर दी जाएगी।
v नए आपराधिक कानून अपनाए पुराने IPC-CRPC की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) को राज्य में लागू करने का फैसला।
v सरकारी नौकरियों में 5 वर्ष की आयु छूट युवा उम्मीदवारों को राहत देते हुए सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई।
v जनगणना और सामाजिक सुरक्षा राज्य में जनगणना शुरू करने और अत्याचार/राजनीतिक हिंसा के शिकार परिवारों को राज्य समर्थन देने का फैसला।
अन्य महत्वपूर्ण कदम
v मंत्रियों (दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रामाणिक, क्षुदिराम टुडू, अशोक किर्तनिया) को पोर्टफोलियो आवंटित किए गए।
v CM ने टॉप पुलिस अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की, खासकर पोस्ट-पोल हिंसा के संदर्भ में।
v CMO में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
v CM अधिकारी ने ‘भय आउट, भरोसा इन’ का नारा देते हुए कहा कि बंगाल अब पारदर्शी और कुशल शासन की ओर बढ़ेगा। उन्होंने पिछले शासन में 321 कार्यकर्ताओं के बलिदान का श्रद्धांजलि दी।
पृष्ठभूमि
भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शुवेंदु अधिकारी 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह बैठक TMC शासन के 15 वर्षों के बाद नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
प्रतिक्रियाएँ
विपक्षी TMC ने बैठक को ‘केंद्र की नीतियों की कॉपी’ बताते हुए आलोचना की, जबकि भाजपा इसे “लोगों की आशाओं को पूरा करने वाला कदम” बता रही है।
What's Your Reaction?

