सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक संपन्न | सवर्ण आयोग गठन की माँग

दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक में सवर्ण आयोग के गठन और EWS आरक्षण को सरल करने की माँग प्रमुख रही। बैठक में संगठन हित में कई निर्णय लिए गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Sep 22, 2025 - 17:59
Sep 22, 2025 - 18:00
 0
सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक संपन्न | सवर्ण आयोग गठन की माँग
राष्ट्रीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण

रांची, झारखंड, 22 सितंबर 2025 | दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय न्यासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह जी ने की और संचालन का दायित्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संभाला।

बैठक में चर्चा के दौरान अध्यक्ष सीडी सिंह जी ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग का गठन अति आवश्यक है, ताकि सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को न्यायपूर्ण तरीके से अवसर मिले। उन्होंने यह भी कहा कि EWS आरक्षण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंच सके।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:

  • अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • अनूप सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • सुरेश प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • विनोद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • जीतनाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव
  • ठाकुर विभूति कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
  • रामाधीन सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
  • अजय कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
  • उपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संगठन सचिव
  • राम नरेश सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • रामदीप सिंह, झारखंड प्रदेश संरक्षक
  • साकेत कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  • सत्यनारायण सिंह, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष
  • संजय सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष
  • अर्चना सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • बैजनाथ लाल, रुपेश सिन्हा, विजय सिन्हा, रामजन्म सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, एवं सुभाष सिंह

बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के लिए कई रणनीतिक निर्णय लिए गए। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह ने दिया। बैठक की मीडिया सूचना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा प्रेस को प्रदान की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य