यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 82 उपाधीक्षकों का तबादला, कई को मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 82 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अफसरों को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे प्रमुख जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Oct 5, 2025 - 19:14
 0
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 82 उपाधीक्षकों का तबादला, कई को मिली अहम जिम्मेदारी
यूपी में 82 पीपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में शनिवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इनमें कई अफसरों को विभिन्न जनपदों, कमिश्नरेट्स और विशेष इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।

सतीश कुमार राय और सुरेंद्र कुमार शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मनीष कुमार वर्मा को गोरखपुर जनपद में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है, जबकि राय साहब यादव को सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है।

विनोद कुमार दुबे को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विपिन कुमार को पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर लखनऊ, भैया संतोष कुमार सिंह को कौशांबी, विकास राय को अयोध्या, और सुनील कुमार सिंह को सुलतानपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह, शेषधर पांडेय को प्रयागराज, धर्मेंद्र कुमार यादव को सीतापुर, मुकेश कुमार को मैनपुरी, धर्मेंद्र सिंह यादव को एसएसएफ मथुरा, और जिज्ञासा पारासर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों में रेखा कपूर (अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ), मनोज कुमार सिंह (कानपुर नगर), बृजेश कुमार मिश्र (वाराणसी), अजय कुमार (औरैया), राजकुमार सिंह (सिद्धार्थनगर), और प्रमोद कुमार शुक्ला (फतेहपुर) शामिल हैं।

राजीव कुमार शर्मा को जालौन, जितेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर, और राजीव यादव को एसएसएफ सहारनपुर में नई जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में सलीम खान को रेलवे झांसी, अमरपाल सिंह को फतेहगढ़, और राजेश चतुर्वेदी को देवरिया का कार्यभार सौंपा गया है।

वहीं, देवीवर शुक्ला को भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, बबलू प्रसाद गुप्ता को पीटीएस मुरादाबाद, आनंद कुमार ओझा को कानपुर कमिश्नरेट, तथा दिनेश कुमार पांडेय को सीएम सुरक्षा लखनऊ में नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों से प्रदेशभर में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा लाने की उम्मीद की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I