चिंगड़िघाटा में आखिरकार शुरू हो रहा है अटका हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट, तीन साल की जटिलता खत्म

चिंगड़िघाटा में तीन साल से अटका मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी। डबल इंजन सरकार आने से समस्या सुलझी, कोलकाता पुलिस की मंजूरी मिल गई। शहरवासियों के लिए राहत की खबर।

May 15, 2026 - 17:36
 0
चिंगड़िघाटा में आखिरकार शुरू हो रहा है अटका हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट, तीन साल की जटिलता खत्म
अटका हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू

नई दिल्ली/कोलकाता। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद चिंगड़िघाटा में लंबे समय से अटके मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम finally शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में सरकार बदल गई है। डबल इंजन सरकार आ गई है। तीन साल से अटकी चिंगड़िघाटा की समस्या का समाधान हो गया है। कोलकाता पुलिस की अनुमति भी मिल गई है। अब काम शुरू हो रहा है।”

चिंगड़िघाटा इलाके में ईएम बाईपास पर न्यू गड़िया-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर के लिए वायाडक्ट निर्माण का काम लंबे समय से कानूनी अड़चनों और अनुमति न मिलने के कारण रुका हुआ था। इससे सॉल्ट लेक सेक्टर-5 समेत शहर के आईटी हब क्षेत्र में यातायात जाम और परेशानी बढ़ गई थी।

नई सरकार बनने के बाद तेजी से अनुमति मिल गई है और कोलकाता पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था कर दी है। काम दो चरणों में पूरा करने की योजना है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I