बर्मिंघम (यू.के.) में ‘गीतांजलि बहुभाषी साहित्य समुदाय’ की गोष्ठी संपन्न

बर्मिंघम (यू.के.) की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था ‘गीतांजलि बहुभाषी साहित्य समुदाय’ की इस वर्ष की पहली बैठक 12 जनवरी 2025 को डॉ. कृष्ण कन्हैया और डॉ. (श्रीमती) अंजना सिन्हा के निवास पर संपन्न।

Jan 12, 2025 - 16:18
 0
बर्मिंघम (यू.के.) में ‘गीतांजलि बहुभाषी साहित्य समुदाय’ की गोष्ठी संपन्न
गीतांजलि बहुभाषी साहित्य समुदाय के सदस्य

बर्मिंघम: बर्मिंघम (यू.के.) की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था गीतांजलि बहुभाषी साहित्य समुदाय की इस वर्ष की पहली बैठक 12 जनवरी 2025 को डॉ. कृष्ण कन्हैया और डॉ. (श्रीमती) अंजना सिन्हा के निवास पर आयोजित हुई, जिसका संचालन डॉ. कृष्ण कन्हैया ने किया। इस कार्यक्रम में चालीस से अधिक प्रवासी भारतीयों ने शिरकत की। आभासीय पटल जूम के माध्यम से भी कई लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में साहित्य पर गंभीर चर्चा हुई, यह बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। गोष्ठी में मुक्तांचलपत्रिका की पतिनिधि चाँदनी सिन्हा ने कहा कि गीतांजलि बहुभाषा साहित्य समुदायके साथ मुक्तांचल का सहयोगी संपर्क रहा है। गीतांजलिके तीस वर्षों की सफल यात्रा मुक्तांचलपरिवार के लिए प्रेरणादायी है। गीतांजलि के अधिष्ठाता आदरणीय कृष्ण कुमार जी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बैठक के बाद उपस्थित सदस्यों ने सुस्वादु भोजन का लुत्फ उठाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I