कांशी टीवी पर काव्य-पाठ का आयोजन

बर्मिंघम: बर्मिंघम (यू.के.) के कांशी टीवी पर 5 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे पाँच कवि/कवयित्रियों को तीन विषयों ‘इंसानियत को बाँटना न धर्म न ईमान है, सारे संत गुरुओं का बस एक ही पैगाम है, इंसानियत का दोस्तों विस्तार करना चाहिए’ पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कवि डॉ. कृष्ण कन्हैया, चाँदनी सिन्हा, परवेज मुजफ्फर, डॉ. वंदना खुराना, स्वर्ण तलवार ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। इस कार्यक्रम के संयोजक हरमोहिंदर सिंह उपासक व सहायक कुलदीप सिंह थे। इस कार्यक्रम का कांशी टीवी (स्काई चैनल 765) पर लाइव प्रसारण हुआ था।
What's Your Reaction?






