दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय न्यासी परिषद बैठक संपन्न

हजारीबाग, झारखंड स्थित नगर भवन के निकट नगर पालिका मार्केट में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय न्यासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी.डी. सिंह की अध्यक्षता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जुलूपार्क के संचालन में संपन्न इस बैठक में संगठन की विधिवत पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय जिला व महिला/युवा मोर्चा की सराहना के साथ संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित करने और आजीवन सदस्यता अभियान को तेज करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही श्री नाथू प्रसाद सिंह को हजारीबाग जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Jun 17, 2025 - 09:58
Jun 17, 2025 - 11:53
 0
दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय न्यासी परिषद बैठक संपन्न
दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण

हजारीबाग, झारखंड | 15 जून 2025 को नगर भवन के निकट, नगर पालिका मार्केट परिसर, आनंदा चौक, हजारीबाग में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय न्यासी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने निभाया।

बैठक में सर्वप्रथम ट्रस्ट के विधिवत रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने की घोषणा की गई, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने जानकारी दी कि ट्रस्ट का संगठन अब झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सक्रिय हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मती सरिता सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की इकाइयाँ सक्रिय हैं, जो ज़मीनी स्तर पर समाज के बीच काम कर रही हैं। इसके लिए भी उपस्थितजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख हैं:

 ट्रस्ट के संगठनात्मक ढाँचे को गाँव-गाँव तक विस्तारित किया जाएगा।

 आजीवन सदस्यता अभियान को तेज़ गति से चलाया जाएगा।

 दहेज प्रथा और नशाखोरी के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इसी क्रम में सर्वसम्मति से  नाथू प्रसाद सिंह को हजारीबाग जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

राष्ट्रीय उपाध्यक्षगण -  सुरेश प्रसाद सिंह,  अनूप सिंहा,  वशिष्ठ नारायण सिंह

राष्ट्रीय सचिव -  जीत नाथ कुमार सिंह

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष -  ठाकुर विभूति कुमार सिंहा

राष्ट्रीय न्यासीगण -  श्याम सिंह,  सुधीर कुमार चौधरी,  शिव शंकर प्रसाद

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष -  सिकंदर सिंह

प्रखंड, नगर एवं युवा मोर्चा से -  मनोज कुमार सिंह,  शशिकांत सिंह,  जितेंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार,  निखिल कुमार सिंह,  अजीत कुमार सिंह,  रविंद्र कुमार सिंह,  पिंटू सिंह समेत अनेक सवर्ण बंधु

बैठक की समस्त कार्यवाही के उपरांत ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव श्री जीत नाथ कुमार सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता और नई जिम्मेदारियों के संदर्भ में सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने औपचारिक रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक की जानकारी सार्वजनिक की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य