रूपेश बिहारी लाल बने ‘दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास’ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शिवपुरी निवासी रूपेश बिहारी लाल को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Sep 25, 2025 - 15:54
Sep 25, 2025 - 17:11
 0
रूपेश बिहारी लाल बने ‘दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास’ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
न्यास के युवा प्रकोष्ठ के मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश बिहारी लाल

शिवपुरी निवासी रूपेश बिहारी लाल को दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने लिया।

इस अवसर पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारीगण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनूप सिन्हा, विनोद कुमार, यशवंत मिश्रा, सुरेश प्रसाद सिंह, देवनारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव जीत नाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रामाधीन सिंह एवं अजय कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर विभूति कुमार सिन्हा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नाथू प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं सत्यनारायण सिंह, हजारीबाग सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, संरक्षक ब्रह्मदेव सिंह एवं जगतानंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, उपेंद्र कुमार उपाध्याय एवं दिनेश्वर शर्मा आदि ने रूपेश बिहारी लाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रूपेश बिहारी लाल के नेतृत्व में संगठन के युवा प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। दहेज प्रथा उन्मूलन और समाज सुधार के कार्यों में युवाओं की भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस संबंध की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पाण्डेय ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य