बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला संग अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी पर दोहरे मापदंडों का आरोप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे एक महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अश्लील और शर्मनाक हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

May 14, 2025 - 21:21
May 15, 2025 - 14:39
 0
बलिया के बीजेपी  नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला संग अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी पर दोहरे मापदंडों का आरोप
बीजेपी नेता बब्बन सिंह

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे एक महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अश्लील और शर्मनाक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेता द्वारा महिला को भीड़ के सामने चूमना और उसके मुंह में नोट लगाना दिखाया गया है, जिससे पार्टी की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

यहाँ देखें पूरी वीडियो ....

https://youtu.be/4aJQIaG3C1Q 

बब्बन सिंह रघुवंशी रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बांसडीह से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी से उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग उठ रही है। आलोचक पार्टी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहे हैं-जहां एक ओर BJP सार्वजनिक रूप से 'संस्कार' और 'समाज' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता खुद ऐसे कृत्य में लिप्त पाए जा रहे हैं।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी अकसर पार्कों में बैठे कपल्स या महिलाओं की स्वतंत्रता पर नैतिकता का पाठ पढ़ाती है, लेकिन अपने नेताओं की हरकतों पर चुप्पी साध लेती है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य