दिल्ली में सियासी विवाद: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की PWD-DUSIB मीटिंग पर AAP का हंगामा

दिल्ली की राजनीति में एक तस्वीर ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता को PWD और DUSIB अधिकारियों के साथ मीटिंग करते देखा गया।

Apr 13, 2025 - 08:25
Apr 13, 2025 - 08:28
 0
दिल्ली में सियासी विवाद: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की PWD-DUSIB मीटिंग पर AAP का हंगामा
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की वायरल फोटो

दिल्ली की राजनीति में एक तस्वीर ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता को PWD और DUSIB अधिकारियों के साथ मीटिंग करते देखा गया। तस्वीरों में अधिकारी मनीष को जानकारी देते और कुछ बताते नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है।

आप का आरोप: नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तस्वीरें साझा करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "यह तस्वीरें देखें। MCD, DJB, PWD और DUSIB अधिकारियों की मीटिंग लेने वाले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता हैं। पहले गाँवों में महिला सरपंचों के पति काम संभालते थे, क्योंकि माना जाता था कि महिलाएँ सरकारी काम नहीं कर सकतीं। लेकिन क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री इतनी अक्षम हैं कि उनके पति को सरकार चलानी पड़ रही है?" आतिशी ने पूछा कि क्या यही कारण है कि दिल्ली में बिजली कटौती, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और शिक्षा विभाग की समस्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने इसे "मुख्यमंत्री-पति" की सरकार चलाने की खतरनाक प्रवृत्ति करार दिया।

बीजेपी का पलटवार: 'आप' के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब दिया। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तस्वीरें साझा करते हुए सवाल किया, "जब केजरीवाल जेल में थे, तब सुनीता किस अधिकार से मुख्यमंत्री कार्यालय जाती थीं, अधिकारियों से मिलती थीं और प्रचार करती थीं?" दिल्ली बीजेपी ने 'आप' पर झूठे दावों के साथ जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य