कीव में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी हमला, यूक्रेन का गंभीर आरोप

यूक्रेन ने रूस पर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाने का आरोप लगाकर इस घटना को गंभीर बताया है।

Apr 12, 2025 - 23:18
 0
कीव में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी हमला, यूक्रेन का गंभीर आरोप
कुसुम हेल्थकेयर द्वारा संचालित गोदाम

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव ने शनिवार को दावा किया कि रूस ने भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर जानबूझकर हमला किया। यूक्रेन के दूतावास ने X पर पोस्ट में कहा, “रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में कुसुम के गोदाम को निशाना बनाया। भारत के साथ विशेष मित्रताका दावा करने वाला मॉस्को भारतीय व्यवसायों को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहा है। इस हमले से बच्चों और बुजुर्गों के लिए जरूरी दवाएं नष्ट हो गईं।

कुसुम हेल्थकेयर के इस गोदाम में मानवीय जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति थी। कीव ने हमले को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताते हुए निंदा की, हालांकि हताहतों या नुकसान का ब आधिकारिक ब्यौरा अभी जारी नहीं हुआ है। रूस ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वहीं, यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने दावा किया कि हमला मिसाइल से नहीं, बल्कि रूसी ड्रोन से किया गया। यूक्रेन ने रूस पर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाने का आरोप लगाकर इस घटना को गंभीर बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य