अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। जानें उनकी नेट वर्थ...

Apr 4, 2025 - 15:05
Apr 16, 2025 - 11:28
 0
अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम साँस
कितनी संपत्ति छोड़ गए अभिनेता मनोज कुमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। हिंदी फिल्म जगत में उनको देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, उनकी यादगार फिल्मों की बात करें, तो उसमें ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’ के अलावा ‘रोटी कपड़ा और मकान’ समेत कई फिल्में शामिल हैं।

वरिष्ठ भारतीय अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। लेकिन, बॉलीवुड में उन्हें मनोज कुमार के नाम से पहचान मिली। 13 जुलाई, 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार को देश में ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है।

एएनआई से बात करते हुए मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता का निधन सुबह 3:30 बजे हुआ था। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से जूझ रहे थे। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को होगा।

आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था। एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया। अब उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर देश के राजनेता, अभिनेता, संस्कृतिकर्मीयों  ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मनोज कुमार की नेट वर्थ

Celebrity Net Worth नाम की वेबसाइट जिस पर सेलिब्रिटीज की संपत्ति की जानकारी रहती है, उसके मुताबिक, मनोज कुमार की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये) नेट वर्थी। वहीं The Hindu के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1.1 लाख डॉलर थी। गौर करने वाली बात है कि गोस्वामी टावर के नाम से एक बड़ी बिल्डिंग मनोज कुमार के नाम ही है। फिल्मों में अभिनय और डायरेक्टर के तौर पर तगड़ी कमाई करने के अलावा मनोज कुमार की कई संपत्तियां भी हैं जिनसे वो मोटी कमाई कर रहे थे।

मनोज कुमार ने यह संपत्ति एक्टिंग, डायरेक्शन और रियल एस्टेट निवेश के जरिए बनाई थी। ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों ने उन्हें खूब लोकप्रियता और पहचान दिलाई। वहीं निर्देशन में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी, जिसमें ‘मैदान-ए-जंग’ उनकी आखिरी फिल्म रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य