हजारीबाग में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक संपन्न
हजारीबाग में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नई नियुक्तियों पर निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई नियुक्तियों पर सर्वसम्मति से मुहर, देशभर में कमेटी विस्तार और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय।
26 अप्रैल 2026, हजारीबाग। दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक संगठन कार्यालय आनंदा चौक, नगर भवन के निकट नगर पालिका मार्केट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने की।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही राष्ट्रीय कमेटी सहित सभी प्रदेशों, जिलों, नगरों और प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए। मंगल सिंह, डॉ. लाल गोपाल प्रसाद तथा कौशल किशोर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं कुमार संतोष सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अर्जुन सिंह, अनूप सिन्हा, विनोद कुमार, जीत नाथ कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, ठाकुर विभूति सिन्हा, शिव शंकर प्रसाद, रामनरेश सिंह, आर डी सिंह, सत्यनारायण सिंह, बबलू सिंह, संजय सिन्हा, विश्वजीत कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को सामाजिक परिवर्तन का मजबूत मंच बनाने का आह्वान किया। इस संबंध में जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पांडेय ने दी।
What's Your Reaction?

