सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले CM, वायरल BJP कैबिनेट सूची से बढ़ी चर्चा
भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना। भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने के बाद अब सोशल मीडिया पर संभावित BJP कैबिनेट सूची वायरल हो रही है।
BJP विधायक दल ने सर्वसम्मति से चुना नेता, सोशल मीडिया पर संभावित मंत्रिमंडल की सूची भी तेजी से वायरल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच अब भाजपा नेतृत्व ने भी मुख्यमंत्री चेहरे पर अंतिम मुहर लगा दी है। भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है, जिसके बाद अब वही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया
इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक गढ़ भवानीपुर सीट पर हराकर सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
चुनाव परिणामों के अनुसार:
- सुवेंदु अधिकारी – 73,917 वोट
- ममता बनर्जी – 58,812 वोट
इस प्रकार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से पराजित किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में मिली यह जीत बंगाल की राजनीति में सत्ता संतुलन पूरी तरह बदलने का संकेत है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई संभावित कैबिनेट सूची
सुवेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर ‘Government of West Bengal (Projected BJP Cabinet 2026)’ शीर्षक वाला एक दस्तावेज़ तेजी से वायरल हो गया है। इस कथित सूची में भाजपा सरकार के संभावित मंत्रिमंडल और विभागों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया है।
वायरल सूची के अनुसार:
- सुवेंदु अधिकारी – मुख्यमंत्री
- दिलीप घोष – उपमुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
- अग्निमित्रा पॉल – उपमुख्यमंत्री, उद्योग एवं IT
- स्वपन दासगुप्ता – वित्त मंत्री
- शंकर घोष – शिक्षा मंत्री
- डॉ. इंद्रनील खान – स्वास्थ्य मंत्री
- रूपा गांगुली – शहरी विकास एवं आवास
- अशोक डिंडा – युवा एवं खेल मंत्रालय
हालाँकि भाजपा की ओर से अभी तक इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएँ तेज हैं।
‘नए बंगाल’ का एजेंडा?
वायरल दस्तावेज़ में सरकार का एक संभावित “Core Government Agenda” भी उल्लेखित है। इसमें:
Phase 1
- प्रशासनिक सफाई
- कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण
- भ्रष्टाचार विरोधी अभियान
- राजनीतिक कैडर सिस्टम खत्म करना
Phase 2
- कोलकाता का आधुनिकीकरण
- IT एवं स्टार्टअप विकास
- बंदरगाह आधारित औद्योगीकरण
- लॉजिस्टिक कॉरिडोर
Phase 3
- कोलकाता को पूर्वी भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पुनर्स्थापित करना, जैसे बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है।
बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़
294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। लंबे समय तक वामपंथ और तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में रही बंगाल की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। अब पूरे देश की निगाहें भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और आधिकारिक मंत्रिमंडल घोषणा पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?

