महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2025: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा परिणाम, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 5 मई 2025 को दोपहर 1 बजे जारी होगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 5 मई 2025, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे कक्षा 12वीं (HSC) के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने रविवार को परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा की।
जिन छात्रों ने इस वर्ष HSC परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें और परिणाम चेक करने के लिए नवीनतम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
What's Your Reaction?

