एक्ट्रेस के उत्पीड़न मामले में IPS अधिकारी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 1992 बैच के IPS अधिकारी और पूर्व इंटेलिजेंस चीफ पीएसआर अंजनेयुलु को मुंबई की एक एक्ट्रेस को कथित तौर पर परेशान करने और गलत तरीके से गिरफ्तार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पहले से निलंबित अंजनेयुलु को हैदराबाद से गिरफ्तार कर विजयवाड़ा ले जाया गया है।

Apr 22, 2025 - 23:18
 0
एक्ट्रेस के उत्पीड़न मामले में IPS अधिकारी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार। (इमेज-एक्स/@mekavannepuli)

एक्ट्रेस का आरोप : 40 दिन तक अपमान और प्रताड़ना एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके बुजुर्ग माता-पिता को बिना किसी जानकारी के जेल में डाल दिया गया और 40 दिनों से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में अपमानित किया गया। पिछले साल, तत्कालीन YSRCP सरकार के दौरान, एक्ट्रेस और उनके परिवार को सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कुक्कला विद्यासागर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि अंजनेयुलु ने दो अन्य अधिकारियों को निर्देश देकर उनके खिलाफ फर्जी जालसाजी का केस दर्ज करवाया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

यौन उत्पीड़न का केस वापस लेने का दबाव : NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने पिछले साल पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक निगम के शीर्ष कार्यकारी के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकाया और गलत तरीके से गिरफ्तार किया। सत्ता परिवर्तन के बाद एक्ट्रेस ने नई शिकायत दर्ज की, जिसमें उन्होंने कहा कि अंजनेयुलु और विद्यासागर ने मिलकर उनके और उनके परिवार को निशाना बनाने की साजिश रची।

तीन अधिकारी निलंबित : एक्ट्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने सितंबर में अंजनेयुलु सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। अन्य दो अधिकारी विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा और तत्कालीन डीसीपी विशाल गुन्नी थे। अंजनेयुलु पर अधिकार का दुरुपयोग, टाटा पर जांच की ठीक से निगरानी न करने और सभी पर राजनीतिक दबाव में प्रोटोकॉल तोड़कर काम करने का आरोप है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य