हजारीबाग में 15 जून को दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक

दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय न्यासी परिषद की बैठक 15 जून को हजारीबाग में होगी। संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सोशल मीडिया से जुड़े समाज बंधुओं से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

Jun 10, 2025 - 15:43
 0
हजारीबाग में 15 जून को दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक
दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय बैठक

हजारीबाग (झारखंड): दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के उन्मूलन और समाज के समग्र उत्थान के उद्देश्य से सक्रिय दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय न्यासी परिषद की बैठक 15 जून 2025, रविवार को संध्या 4 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक आनंदा चौक नगर भवन के निकट, नगर पालिका मार्केट, हजारीबाग (झारखंड) स्थित संगठन कार्यालय में सुनिश्चित की गई है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता सीडी सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, झारखंड प्रदेश समिति, सभी जिला एवं प्रखंड कमेटियों के प्रतिनिधि, हजारीबाग नगर कमेटी के पदाधिकारी, साथ ही सोशल मीडिया (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) से जुड़े सभी सवर्ण समाज के मित्रों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए जन-जागरण अभियान और समाज उत्थान से जुड़े विशेष प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य