जनशिकायतों की अनदेखी भारी पड़ी: प्रयागराज में 16 लेखपाल निलंबित
प्रयागराज के जिलाधिकारी ने जन शिकायतों के प्रति उदासीनता बरतने पर 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलवार जाँच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और जवाबदेही का सख्त संदेश गया है।

प्रयागराज, 6 जून 2025: प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जन शिकायतों (IGRS) और उनके निस्तारण में लगातार रुचि न लेने पर की गई है।
एसडीएम स्तर से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया। संबंधित लेखपाल हंडिया, फूलपुर, सोरांव, करछना, बारा, मेजा, कोरांव और सदर तहसील से संबंधित हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने जन समस्याओं के समाधान में घोर लापरवाही बरती और प्रशासन की प्राथमिकता को नजरअंदाज किया।
डीएम की इस कड़ी कार्रवाई से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी जवाबदेही को लेकर चिंता का माहौल है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शिकायतों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निलंबित लेखपालों के नाम और तहसील:
1. नजमुज्जमा उस्मानी (हंडिया)
2. मिरिजा शंकर (हंडिया)
3. मन्सूर अहमद (फूलपुर)
4. वीरेन्द्र कुमार पटेल (फूलपुर)
5. सत्यम्भू भोंतिया (सोरांव)
6. अनुराग कुमार (सोरांव)
7. इकबाल उल्ला (करछना)
8. बैजनाथ तिवारी (करछना)
9. मोहम्मद आरिफ (बारा)
10. ज्योत्स्ना सिंह (बारा)
11. रामाशंकर (मेजा)
12. सूर्यप्रकाश (मेजा)
13. शिवकुमार वैश्य (कोरांव)
14. अतुल तिवारी (कोरांव)
15. कैलाश किशोर (सदर)
16. राकेश कुमार पाल (सदर)
What's Your Reaction?






