हजारीबाग में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा ने मनाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती
3 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में हजारीबाग डीसी कार्यालय के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा शामिल हुए।
हजारीबाग, 3 दिसंबर 2025। दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की ओर से आज बुधवार को हजारीबाग डीसी कार्यालय के समीप अमर स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने किया, जिन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चंद्रदेव सिंह ने कहा कि “राजेंद्र बाबू केवल किसी वर्ग या जाति के प्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण भारत, सर्वधर्म और सर्वसमाज के राष्ट्रपति थे। उनके योगदान को जितना भी कहा जाए, वह कम है। आज यह देखकर कष्ट होता है कि राजनीतिक दल उनकी जयंती को वह सम्मान नहीं देते जिसके वे अधिकारी हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रूपेश बिहारी लाल की भूमिका की विशेष सराहना की गई, जिन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रेरित कर उपस्थिति सुनिश्चित कराई।
मलार्पण करने वालों में प्रमुख आज पदाधिकारी उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष – चंद्रदेव सिंह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – अर्जुन सिंह, अनूप सिन्हा
राष्ट्रीय सचिव – जीत नाथ कुमार सिंह
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – ठाकुर विभूति कुमार सिन्हा
राष्ट्रीय संगठन सचिव – उपेंद्र कुमार शर्मा
हजारीबाग जिला अध्यक्ष – नाथू प्रसाद सिंह
नगर उपाध्यक्ष – संजय सिन्हा
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष –अर्चना सिन्हा, रश्मि लाल
इसके अतिरिक्त विनय कुमार, अमित कुमार सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, रंजन तिवारी, अमरनाथ सिंह समेत अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय सचिव जीत नाथ कुमार सिंह द्वारा जारी की गई।
What's Your Reaction?
