हाजीनगर विद्यालय की छात्राओं का वुशू टूर्नामेंट में प्रदर्शन
हाजीनगर आदर्श हिंदी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय महिला वुशू (कुंग-फू) टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हाजीनगर, 23 नवंबर। उत्तर 24 परगना जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हाजीनगर आदर्श हिंदी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तर पर आयोजित महिला वुशू (कुंग-फू) टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के साथ ही पहली बार हालीशहर सर्कल की बालिकाओं ने वुशू (कुंग-फू) प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज कर क्षेत्र और विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्राओं का चयन ऑडिशन राउंड के माध्यम से किया गया था।
इस आयोजन में छात्राओं की सफलता के पीछे विद्यालय की प्रधानाचार्या शिपाली गुप्ता एवं प्रशिक्षक मनोज जायसवाल का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
यह सफलता न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करती है।
What's Your Reaction?





