पत्नी ने पति का व्हाट्सएप्प किया हैक, फिर पहुँची थाने और …

व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने के बाद पत्नी को पता चला कि वो न केवल कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध में है, बल्कि उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा है।

Apr 1, 2025 - 23:54
Apr 11, 2025 - 14:10
 0

नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति को गिरफ्तार करा दिया। दरअसल, महिला ने बीते दिनों पति को हरकतों से तंग आकर उसका व्हाट्सएप हैक कर लिया था। ऐसा करने के बाद उसे पता चला कि उसका पति दूसरी लड़कियों को डेट कर रहा था, साथ ही उनका भी यौन उत्पीड़न कर रहा था। ऐसे में उनके पति के खिलाफ कदम उठाने के फैसला किया।

रेप की शिकायत दर्ज कराने में मदद की

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अपने पति की असामान्य सेक्सुअल डिमांड और अन्य महिलाओं के शोषण और ब्लैकमेल से परेशान 24 वर्षीय महिला ने एक किशोरी को रेप की शिकायत दर्ज कराने में मदद की, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने अपने पति के व्हाट्सएप को हैक करके उसके गंदे कारनामों के बारे में जानकारी जुटाई। फिर उसने दूसरी युवतियों को पुलिस की मदद से न्याय मांगने के लिए प्रेरित किया जिन्हें उसका पति परेशान कर रहा था। दरअसल, 33 वर्षीय अब्दुल शारिक कुरैशी उर्फ ​​साहिल जो एक बच्ची का पिता है अपने मैरिटल स्टेटस को छिपाकर दूसरी महिलाओं को डेट करता था और शादी का झूठा वादा करके उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए फुसलाता था। रिपोर्ट के अनुसार एक बार महिलाओं के तैयार हो जाने के बाद वो उनके साथ संबंध बनाता और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता। फिर बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। उसकी पत्नी, जिसने पोर्न जैसी सेक्स की उसकी लगातार मांगों के कारण पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, ये चाहती थी कि वो सलाखों के पीछे हो।

कई महिलाओं के साथ थे अवैध संबंध

दोनों की साल 2021 में शादी हुई थी और दोनों की एक तीन साल की बेटी है। कुरैशी, जो टेका नाका में एक पान की दुकान का मालिक है, के अलग-अलग उम्र और बैकग्राउंड की महिलाओं के साथ कई अवैध संबंध थे। शुरुआत में कुरैशी की पत्नी ने पचपौली पुलिस स्टेशन में जाकर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुरैशी के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज किया, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। कानूनी अड़चनों को भांपते हुए परेशान पत्नी ने उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक करके उसे सबक सिखाने का फैसला किया। धीरे-धीरे पत्नी ने उसके व्हाट्सएप अकाउंट, चैट, वीडियो और तस्वीरों तक पहुंच बना ली। कुरैशी की पत्नी को पता चला कि वो न केवल कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध में है, बल्कि उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा है। इन में से एक 19 वर्षीय लड़की थी, जिससे कुरैशी ने पिछले साल महाप्रसादकार्यक्रम में मिलने के बाद साहिल शर्माहोने का दावा करते हुए दोस्ती की थी।

शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण किया

भंडारा की रहने वाली लड़की पढ़ाई के लिए शहर में रह रही थी। खुद को अविवाहित बताते हुए कुरैशी ने उसे पचपौली और कैम्पटी के अलग-अलग होटलों में बुलाया, जहाँ  उसने शादी का झूठा वादा करके उसका बार-बार शोषण किया। कुरैशी ने उसे प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी दी और उससे 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने कहा कि कुरैशी एक साथ कई महिलाओं का शोषण कर रहा था, लेकिन 19 वर्षीय लड़की उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार थी। कुरैशी की पत्नी ने सभी पीड़ितों से संपर्क किया, लेकिन किशोरी ही एकमात्र ऐसी थी जो उसके साथ पचपौली पुलिस स्टेशन जाने को तैयार थी।

पूरे मामले में पुलिस ने क्या कहा...

पचपौली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बाबूराव राउत ने कहा, “शिकायत के आधार पर कुरैशी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने हमें एक दिन की हिरासत रिमांड दी है, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा।राउत ने कहा कि मामले में सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, जिसकी जांच जोनल डीसीपी महक स्वामी और अतिरिक्त सीपी प्रमोद शेवाले की देखरेख में की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य