बैरकपुर में रक्तदान शिविर, मंत्री अर्जुन सिंह ने किया उद्घाटन
बैरकपुर के बाल्मीकि मंदिर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। मंत्री अर्जुन सिंह ने उद्घाटन किया, साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ।
बैरकपुर, 19 जुलाई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से बैरकपुर के सदर बाजार स्थित बाल्मीकि मंदिर (मोची मुहल्ला) में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवहन विभाग के मंत्री अर्जुन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंत्री अर्जुन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि "रक्तदान उत्सव मानवता को जीवंत बनाए रखने का सबसे बड़ा माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है।" उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन सुनीता कर एवं किशनपाल बाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर हेमा मल्लिक, प्रदीप पान, प्रो. मंटू दास, सुरेश हेला (आसनसोल), राधेश्याम बाल्मीकि, रवीन्द्र पाल (दुर्गापुर), राधे राय, आनंद बाल्मीकि, सलाम भाई, शहनाज़ बानो, अब्दुल खालिक, जयचन्द बाल्मीकि तथा बंसराज हेला सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ-साथ बैरकपुर पुलिस प्रशासन द्वारा 'साइबर क्राइम' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी तथा सतर्क रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष सुजीत कुमार बाल्मीकि ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, पुलिस प्रशासन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?

