हजारीबाग में गूंजा वीर कुंवर सिंह का जयघोष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने अर्पित की पुष्पांजलि

हजारीबाग झारखंड में दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास द्वारा वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह आयोजित किया गया। सी.डी. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Apr 23, 2026 - 17:23
Apr 23, 2026 - 17:24
 0
हजारीबाग में गूंजा वीर कुंवर सिंह का जयघोष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने अर्पित की पुष्पांजलि
वीर कुंवर सिंह जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और समाज सुधार का दिया संदेश

हजारीबाग, झारखंड | 23 अप्रैल 2026 | दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह के नेतृत्व में आज हजारीबाग, झारखंड में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. डी. सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से युवाओं को साहस, संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाकांत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश संरक्षक आर. डी. सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नाथू प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला सचिव बबलू सिंह, तथा प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, भोला सिंह, पंकज सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह, मंगल सिंह, शंकर सिंह, अविनाश पांडेय, विक्रम शर्मा, दीपक कुमार सिंह, डीडी सिंह, कन्हैया कुमार, श्रीकांत शर्मा, शिवकुमार प्रसाद सहित सैकड़ों सम्मानित सदस्य समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में समाज सुधार, दहेज उन्मूलन, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वीर कुंवर सिंह के आदर्शों पर चलते हुए समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पांडेय ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

गायत्री उपाध्याय गायत्री उपाध्याय एक शोधार्थी और पत्रकार हैं, जो डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से मीडिया डिप्लोमेसी एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध पर शोधरत हैं। आपने जनसंचार में स्नातकोत्तर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय और हिंदी साहित्य में स्नातक प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की है। 2021 से ‘जागो’ में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत, आप सामाजिक, शैक्षिक और वैश्विक मुद्दों पर तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक लेखन करती हैं।