कोलकाता मेट्रो में फिर हादसा | यात्री फिसलकर गंभीर रूप से घायल

आज दमदम मेट्रो स्टेशन पर पानी और गंदगी के कारण एक यात्री फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हाल की घटनाओं से सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Sep 19, 2025 - 12:19
Sep 19, 2025 - 12:20
 0
कोलकाता मेट्रो में फिर हादसा | यात्री फिसलकर गंभीर रूप से घायल
दमदम मेट्रो स्टेशन पर फैला खून

कोलकाता मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में दमदम जंक्शन पर एक यात्री फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना प्लेटफॉर्म पर फैले पानी और कचरे के कारण हुई। इससे पहले भी डाक्शिनेश्वर, दमदम और अन्य स्टेशनों पर असुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते घटनाएं हो चुकी हैं। बढ़ती भीड़, सफाई की कमी और चिकित्सकीय व्यवस्था का अभाव आने वाले दिनों में और गंभीर हादसों का संकेत दे रहा है।

ताज़ा घटना यात्री गंभीर रूप से घायल

कल रात्रि यानी दिनांक 18 सितंबर को कोलकाता मेट्रो के दमदम जंक्शन पर एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरे पानी के कारण फिसलकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री के मुंह और नाक से खून बहने लगा। अन्य यात्रियों ने मिलकर घायल व्यक्ति को उठाया और तत्काल मदद पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रेलवे की ओर से कोई चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई।

पिछले कुछ दिनों की घटनाएं

दमदम जंक्शन: कुछ दिन पहले एक यात्री स्टेशन पर बेहोश होकर गिर गया, जिसे समय पर कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली और उसकी मृत्यु हो गई।

दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन: हाल ही में मेट्रो में एक छात्र को चाकू मारने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

एक अन्य मामला: कल ही एक यात्री को मेट्रो में बैग में चाकू ले जाते हुए पकड़ा गया, जो सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है।

भीड़ और अव्यवस्था का खतरा

दुर्गा पूजा की खरीदारी के चलते मेट्रो और लोकल ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्री मेट्रो से उतरकर जल्दबाज़ी में लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था बढ़ जाती है।

स्वच्छता की बदहाल स्थिति

प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर फैला पानी, बिस्कुट और चिप्स के खाली पैकेट, थूक और कचरा यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति में यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

जरूरी कदम

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्काल निम्नलिखित व्यवस्थाओं की जरूरत है:

प्रत्येक स्टेशन पर 24x7 आपातकालीन चिकित्सा सेवा

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति

CCTV और सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि

प्लेटफॉर्म पर चेतावनी संकेत और फिसलन वाले स्थानों पर रबर मैट

यात्रियों को जागरूक करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य