विद्यासागर स्मरण समिति ने वितरित की छात्रवृत्तियाँ, 30 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

मेदिनीपुर शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी हॉल में सामाजिक संस्था विद्यासागर स्मरण समिति (अविभाजित मेदिनीपुर) द्वारा 31वें वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2024 के शैक्षणिक सत्र में कक्षा आठवीं के गरीब और मेधावी 30 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। साथ ही 20 निर्धन छात्रों को पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई।

Aug 19, 2025 - 07:14
Aug 19, 2025 - 07:21
 0
विद्यासागर स्मरण समिति ने वितरित की छात्रवृत्तियाँ, 30 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
30 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

मेदिनीपुर में आयोजित 31वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 20 गरीब छात्रों को पाठ्य सामग्री भी मिली

खड़गपुर : शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विद्यासागर स्मरण समिति ने इस वर्ष भी गरीब और मेधावी छात्रों के भविष्य को संवारने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया। मेदिनीपुर शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी हॉल में आयोजित 31वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में कुल 30 छात्रों को छात्रवृत्ति और 20 छात्रों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।

संगीत कलाकार सौविक भट्टाचार्य ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति की सचिव अनुरूपा दास ने अपने भाषण में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समिति निरंतर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि छात्रों को विद्यासागर के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों और असमानताओं की भी आलोचना की।

समारोह के अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

तारकेश कुमार ओझा तारकेश कुमार ओझा पिछले तीन दशकों से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में सक्रिय पत्रकार हैं। कोलकाता से प्रकाशित दैनिक विश्वमित्र से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले ओझा पऱख, महानगर, चमकता आईना, प्रभात खबर और वर्तमान में दैनिक जागरण में वरिष्ठ उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। आप समसामयिक विषयों, व्यंग्य, कविता और कहानियों के साथ-साथ ब्लॉग लेखन में भी सक्रिय हैं। माओवादी आंदोलन से लेकर महेंद्र सिंह धोनी के संघर्षपूर्ण दिनों तक, आपकी कई रिपोर्टें चर्चा में रही हैं। आपको मटुकधारी सिंह हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार, लीलावती स्मृति सम्मान सहित कई बेस्ट ब्लॉगर अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।