128 वर्षीय पद्मश्री योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन: योग और सेवा की एक युग का अंत

128 वर्षीय पद्मश्री योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार, 30 अप्रैल 2025 की रात को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया। साँस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।

May 5, 2025 - 09:26
May 5, 2025 - 09:30
 0
128 वर्षीय पद्मश्री योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन: योग और सेवा की एक युग का अंत
योग गुरु स्वामी शिवानंद

वाराणसी: काशी की पावन भूमि ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। 128 वर्षीय पद्मश्री योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार, 30 अप्रैल 2025 की रात को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया। साँस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन से न केवल काशी, बल्कि समूचा देश शोक में डूबा है।

 

 

योग और साधना का जीवंत प्रतीक : स्वामी शिवानंद बाबा का जीवन योग, तप, त्याग और सादगी का अनुपम उदाहरण था। 8 अगस्त 1896 को वर्तमान बांग्लादेश के सिलहट जिले में जन्मे बाबा ने छह वर्ष की आयु में अपने माता-पिता को खो दिया था। अनाथ होने के बाद उनके गुरु ओमकारनंद ने उन्हें आध्यात्मिक और योगिक शिक्षा दी। काशी के घाटों पर वे दशकों तक योग सिखाते रहे, जिससे असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। उनकी सादगी ऐसी थी कि 2022 में पद्मश्री सम्मान लेने वे नंगे पांव राष्ट्रपति भवन पहुँचे थे।

 

 

 

गरीबों की सेवा में समर्पित जीवन : बाबा शिवानंद ने अपना जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। विशेष रूप से, उन्होंने कुष्ठ रोगियों की निस्वार्थ सेवा की, जो उनकी मानवता और करुणा का प्रतीक है। उनकी जीवनशैली, जिसमें सादा भोजन, ब्रह्मचर्य और अनुशासित दिनचर्या शामिल थी, ने उन्हें 128 वर्ष की उम्र तक सक्रिय और स्वस्थ रखा। उनके शिष्य धमेंद्र सिंह टिंकू ने कहा, “बाबा सभी के साथ समान व्यवहार करते थे। वे एक महान आत्मा थे।

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य