थाना प्रभारी द्वारा झूठा केस बनाने की धमकी

 हंडिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र दूबे द्वारा IPC 354 की धमकी  केस बनाकर जेल भेजने की धमकी  सुशील कुमार पाण्डेय से15 फरवरी 2024 को मोबाइल पर बातचीत की ऑडियो का ट्रांसक्रिप्ट

Feb 15, 2024 - 09:00
Apr 3, 2025 - 09:32
 0

सुशील पाण्डेय : हाँ दुबे सर!

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : हेलो जी, बताइए भैया, बोलिए!

 सुशील पाण्डेय : सुशील बोल रहा हूँ।

 धर्मेन्द्र कुमार दुबे : जी बताइए, हाँ बोलिए!

 सुशील पाण्डेय : हाँ सर, आपको फोन किए थे तीन बजे के लगभग।

 धर्मेन्द्र कुमार दुबे : मीटिंग में था। कल हमारे यहाँ सीएम साहेब का प्रोग्राम है। अभी मीटिंग से छूटा हूँ नौ बजे।

सुशील पाण्डेय : हंडिया आ रहे है क्या योगी जी? योगी जी हंडिया आ रहे है?

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : इलाहाबाद, इलाहाबाद आ रहे हैं।  

 सुशील पाण्डेय : वही प्रभाकर जो है, एडवोकेट प्रभाकर। जिसे आप वहाँ से हंडिया बुलाए, वहां चौकी से, क्या मामला है सर?

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : अब आपके घर वालों ने आपको बताया होगा, आपको ना सब उनका मैटर क्या है?  

सुशील पाण्डेय : नहीं वो तो बोल रहे थे कि एसएचओ साहेब आए बोल रहे थे कि 354 लगा के अंदर कर देंगे, ये कर देंगे, वो कर देंगे।

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : वो जो कह रहे हैं, वो ठीक कह रहे हैं, तो उन्ही की बात आप मानिए; फिर सब कुछ वही कर रहे हैं। मुझे तो पता भी नहीं है। मुझे तो आपके द्वारा बताया जा रहा है अभी मैटर। नहीं आप आप मुझे तो पता भी नहीं था, ये बेटा ठीक है।

सुशील पाण्डेय : अच्छा आपको पता नहीं था।

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : हेलो, फोन रखिए। जो भी है।

सुशील पाण्डेय : सर!

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : आप रखिए कृपया करके।

 सुशील पाण्डेय : सर, इसके पहले आपसे बात हुई थी इसी।

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : हम समझ रहे हैं आपकी बात न, उनको घर वालों को बता दिया है। कल उनकी, वो लोग आएंगे दोनों पार्टी कल, अपने मामले को डिस्पोज करेंगे। ठीक है इतना ही कह सकता हूँ।

सुशील पाण्डेय : मैं, आपको इसी महिला ने अपने बच्चों से नाबालिग बच्चों से पिटवाया था।

धर्मेन्द्र कुमार दुबे : अरे भैया, मैं आपसे कह रहा हूँ की बात सुनो आप ना प्लीज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

सुशील कुमार पाण्डेय मैं, अपने देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा पर हूँ, यही मेरी पहचान है I